दून के विधायक राम कुमार चौधरी सलगा स्कूल भवन का शुभारंभ करते हुए- स्रोत- विभाग।
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। विधायक रामकुमार चौधरी ने पट्टा नाली पंचायत के सलगा गांव में आपदा से प्रभावित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के 20 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण व राशन डिपो का शुभारंभ किया। विधायक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के कठिन समय में प्रदेश सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दी, जिसके परिणामस्वरूप शलगा गांव में विद्यालय भवन का पुनर्निर्माण संभव हो पाया है। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलगा के खेल मैदान के विस्तारीकरण का आश्वासन दिया। विधायक ने सलगा गांव में छींज मेले का भी शुभारंभ किया गया।