बद्दी (सोलन)। विधायक राम कुमार चौधरी ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला मानकपुर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत 9 लाख रुपये से बनने वाले अतिरिक्त कमरे के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। राम कुमार चौधरी ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दून विधानसभा क्षेत्र के 13 विद्यालयों में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए कुल 99 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति प्रदान की गई है। मानकपुर के अलावा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बिल्लांवाली, राजकीय प्राथमिक पाठशाला हररायपुर तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुंजहाल में 9-9 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कमरों का निर्माण किया जाएगा। राजकीय माध्यमिक पाठशाला बेलीदयोड में 18 लाख रुपये तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बद्दी में 9 लाख रुपये से अतिरिक्त कमरों का निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिह्नित स्थानों में तालड़, साईपट्टा, बेहकोलियां, दुन्नी ग्राम पंचायत नालका, घरैड़, सूरजपुर, शीतलपुर, खालटू, किशनपुरा, मंडेसर, दल्याण, कुठाड़, जतरोग, समलोह, हरिपुर, बघौरी, बरोटीवाला तथा झाड़माजरी में विभागीय रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश स्थानों पर लगभग 70 से 90 मीटर तक ड्रिलिंग की प्रस्तावित गहराई निर्धारित की गई है। हैंडपंप कार्य की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है और शीघ्र ही यह कार्य शुरू किया जाएगा। लोगों को पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। इस अवसर पर मानकपुर के पूर्व प्रधान गुरनाम सिंह, बरोटीवाला के पूर्व उप प्रधान हेमराज, लोदीमाजरा के पूर्व प्रधान रामलाल, मानपुरा के पूर्व प्रधान गुरमेल सिंह, समाजसेवी चरणजीत सिंह चन्नी करमचंद नाथूराम, बलविंदर ठाकुर उपस्थित रहे।