फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मित्तियां-मैथल मार्ग सात दिन से बंद, ग्रामीण परेशान

Thu, 05 Sep 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
मि​त्तियां मैथल सड़क को ठीक करते हुए निजी स्कूल के चालक व परिचालक। संवाद
विज्ञापन
बेहली के समीप मलबा आने से बंद पड़ा है यह मार्ग
विज्ञापन

सात दिन से क्षेत्र के बच्चे नहीं जा पा रहे हैं स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। मित्तियां से मैथल गांव के जाने वाला संपर्क मार्ग बेहली के समीप मलबा आने से बंद हो गया है। पांच किमी मार्ग पर चार गांव के लोग मित्तियां तक आते हैं लेकिन मार्ग बंद होने से इस मार्ग पर छोटे वाहन भी नहीं चल पा रहे। लोनिवि ने जेसीबी मशीन भेजी थी लेकिन अभी भी मार्ग खुल नहीं पाया है।
एक सप्ताह पहले हुई बारिश के बाद मित्तियां से मैथल गांव तक जाने वाला मार्ग बंद हो गया था। बेहली, मैथल व पपलोही गांव के बच्चे पढ़ने के लिए मित्तियां आते हैं। सड़क बंद होने से बच्चों की स्कूल बस भी नहीं जा रही। युवक मंडल गुनाह कलां के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि इस मार्ग को पक्का करने के लिए ग्रामीण लंबे समय से सरकार व विभाग से मांग उठा रहे हैं लेकिन दो दशक बीत जाने के बाद भी यह मार्ग पक्का नहीं हो पाया।
विज्ञापन

यहां पर आने वाली स्कूल बसों के चालक व परिचालक ने इस मार्ग पर पानी की निकासी कर मलबा हटाने का प्रयास किया लेकिन उसके बावजूद मार्ग सुचारू नहीं हो पाया। बेहली के पास चढ़ाई में गाड़ियां नहीं चढ़ रही। लोनिवि की ओर से भेजी गई जेसीबी भी बेहली में नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन

उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता राज कुमार ने बताया कि इस मार्ग के दो किमी हिस्से को पक्का कर दिया है। शेष मार्ग का टेंडर लगा हुआ है। मौसम साफ होते ही इस मार्ग को पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें