फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनड़ी गांव से लापता नाबालिग फतेहाबाद से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। चुनड़ी गांव की एक नाबालिग युवती छह फरवरी को दूध लेने के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। परिजनों ने बद्दी महिला पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने फोन की लोकेशन के आधार पर पंजाब के फतेहाबाद से नाबालिग को बरामद किया। पुलिस ने युवक गुरविंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया है। युवती का मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुरविंद्र को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें