फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में कल प्रोजेक्ट प्रथुशा की आईईसी सामग्री लॉन्च करेंगे मंत्री यादविंद्र गोमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन) । हिमाचल प्रदेश के आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल व विधि मंत्री यादविंद्र गोमा 12 जनवरी को नालागढ़ में प्रोजेक्ट प्रथुशा के तहत तैयार की गई सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) सामग्री का विधिवत शुभारंभ करेंगे। नालागढ़ कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मंत्री बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ के निदेशक पवन वर्मा ने बताया कि मंत्री यादविंद्र गोमा ने प्रोजेक्ट प्रथुशा को एक सराहनीय और जनहितकारी पहल बताया है। मंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और वह इस महत्वपूर्ण आयोजन से जुड़कर प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने पर भी अपनी सहमति दे दी है। निदेशक पवन वर्मा ने बताया कि मंत्री का सहमति पत्र मिलने के बाद संस्थान और आयोजक कार्यक्रम की तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें