फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में आज मंत्री राजेंद्र गर्ग फहराएंगे तिरंगा

विज्ञापन
सोलन में गणतंत्र दिवस की परेड का जायजा लेते एसपी, एएसपी और डीएसपी। - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
सोलन। गणतंत्र दिवस को लेकर ठोडो मैदान में कार्यक्रम का आज आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पुलिस कर्मियों ने सोमवार को भी परेड का पूर्वाभ्यास किया। इसे जांचने के लिए पुलिस के उच्चाधिकारियों एसपी अभिषेक यादव, डीएसपी हेडक्वार्टर योगेश जोशी सहित एएसपी अशोक वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ठोडो मैदान में होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसमें विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में जिला में 50 वर्षों में पूरे हुए विकास कार्यों को दिखाया जाएगा। इसके लिए शहर को चकाचक करने का काम किया गया है। मैदान में 200 लोगों के बैठने सहित स्टेज का निर्माण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें