बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष रन फॉर यूनिटी मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन 31 अक्तूबर को होगी, जिसका उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि मिनी मैराथन सुबह 9:00 बजे आयोजित की जाएगी। इसमें क्षेत्र के कॉलेजों, स्कूलों और आम नागरिकों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। जो भी व्यक्ति या विद्यार्थी रन फॉर यूनिटी मिनी मैराथन में भाग लेना चाहते हैं, वे 30 अक्तूबर को सायं 5:00 बजे तक अपने-अपने नजदीकी पुलिस थाना से संपर्क कर पंजीकरण करवा सकते हैं। यह आयोजन न केवल युवाओं में देश प्रेम और एकता की भावना को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि समाज में एक्टता, अनुशासन और सहयोग का संदेश भी देगा।