पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। किशनपुरा में एक किराये के मकान में रहने वाली बदायूं की एक 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। सुबह जब महिला नहीं उठी तो उसे बेहोश की हालत में नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया है। महिला की पहले ही मौत हो चुकी थी।
मृतक महिला अमीरा (20) पत्नी रिंकू यूपी के बदायूं जिले के विक्रमपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।