बरोटीवाला कालेज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में भाग लेते हुए विद्यार्थी- स्रोत- स्कूल
बरोटीवाला कॉलेज में किया कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के महिला प्रकोष्ठ ने महिला सशक्तीकरण विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का मंच सभी विद्यार्थियों के लिए खुला रखा गया, ताकि वे स्वतंत्र रूप से अपनी प्रतिभा प्रस्तुत कर सकें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कविता, भाषण, गीत और नृत्य के माध्यम से महिला सशक्तीकरण के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. सुनीला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और मजबूत बनना चाहिए तथा हर परिस्थिति का साहसपूर्वक सामना करना चाहिए। प्राचार्य प्रो. अनुपमा पाठक ने कहा कि शिक्षा ही महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। मंच का संचालन बीए तृतीय वर्ष की छात्रा काजल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महिला प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो. कृष्णा प्रकाश ने विद्यार्थियों और स्टाफ का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।