फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से पर्वतीय लोक मंच दाड़वा के कलाकारों ने अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डूमेहर और भूमती में ग्रामीणों को गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कलाकारों ने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सुख आश्रय सहायक कोष, ओपीएस बहाली और 42 करोड़ रुपये केंद्रीय निधि स्वीकृत होने पर जन कल्याण के कार्यों के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति की नशे की लत से परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इसलिए किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना ही इसका सर्वोत्तम इलाज है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत डूमेहर की प्रधान किरण, ग्राम पंचायत भूमती के प्रधान योगेश गौतम, ग्राम पंचायत डूमेहर के उप प्रधान कर्म चंद, ग्राम पंचायत भूमती के उप प्रधान गोपाल राम सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें