फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया नशे के खिलाफ संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
धुंदन स्कूल में नशामुक्ति सप्ताह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में नशामुक्ति भारत अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी सप्ताह मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 से 26 जून तक एनएसएस, ईको क्लब तथा स्काउट एंड गाइड इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी हीरालाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताओं जैसी विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशे के खिलाफ अपने विचार प्रस्तुत करते हुए समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। अभियान के अंतर्गत एनएसएस स्वयंसेवियों को नशा विरोधी शपथ भी दिलाई गई तथा सभी को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य महेंद्र कौंडल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है और स्वस्थ व जागरूक युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें