फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सालभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
चंडी में वार्षिक समारोह का शुभारंभ करते हुए दून के विधायक राम कुमार चौधरी- स्रोत- स्कूल।
विज्ञापन
विधायक राम कुमार ने बढ़ाया हौसला, छात्रों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

धायला व चंडी स्कूलों में मनाया वार्षिक पारितोषिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धायला और वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। विधायक ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि कोई भी लक्ष्य मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अन्य छात्रों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे असफलताओं से घबराएं नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास करते रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके बाद बच्चों ने पहाड़ी नाटी और अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। राम कुमार चौधरी ने स्कूलों और पंचायतों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लाखों की धनराशि देने की घोषणा की। इसमें धायला स्कूल को दो अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये, चंडी मोक्ष धाम में इंटरलॉक टाइल, बैठने की व्यवस्था और डंगे के लिए 2 लाख रुपये। घड़सी में रास्ते के लिए 1 लाख, सिंहारी नथाल (पार्ट-2) के लिए 2 लाख और चंडी में बावड़ी तक रास्ते के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस समारोह में चंडी के प्रधान बलवंत ठाकुर, बढलग के प्रधान सतीश कुमार, दाड़वा के प्रधान रमेश चंद, वीएसएलएम कॉलेज के प्रधानाचार्य राजमणि शर्मा सहित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक और अभिभावक भारी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें