फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पढ़ाई व खेलकूद में अव्वल रहे मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
खेड़ा स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि स्कूल के अभिभवकों के साथ- संवाद।
विज्ञापन
खेड़ा स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में छात्रों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने छात्रों का बढ़ाया हाैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के खेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और शिक्षा व खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि हरदीप बावा, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक देवव्रत यादव और नर सेवा-नारायण सेवा समिति के मुख्य संयोजक राधा गोविंद मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य डॉ. अक्षत ठाकुर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछले वर्ष बोर्ड का परिणाम शत-प्रतिशत रहा और स्कूल के 10 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपना स्थान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समारोह का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। भारतीय मूल संस्कृति पर आधारित नाटक, हरियाणवी गिद्दा, मराठी नृत्य और अन्य गीतों ने खूब तालियां बटोरीं। वहीं, हिमाचली नाटी की प्रस्तुति ने पंडाल में मौजूद सभी दर्शकों का मन मोह लिया। अतिथियों ने बच्चों के हुनर को देखते हुए उन्हें नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर ट्रक यूनियन कोषाध्यक्ष वीर सिंह चंदेल, गुरचरण सिंह चन्नी, एसएमसी प्रधान गुरमीतो देवी, मंजीत सिंह, दर्शन सिंह, प्रेम चंद, अनिल कौशल मौजूद रहे।
खेड़ा स्कूल में जल्द शुरू होंगी कॉमर्स संकाय की कक्षाएं
विधायक हरदीप बावा ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए पहले चरण में नालागढ़ के तीन शहरी स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि खेड़ा स्कूल में जल्द ही कॉमर्स संकाय की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी, ताकि स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संस्थाओं और उद्योगों की सराहना
विधायक हरदीप बावा ने नर सेवा-नारायण सेवा समिति की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों और कंगारू व वीर प्लास्टिक उद्योग की ओर से सीएसआर के तहत शिक्षा क्षेत्र में दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। विशेष अतिथि देव व्रत यादव ने स्कूल के अनुशासन और बेहतरीन परीक्षा परिणामों के लिए स्टाफ को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें