फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पढ़ाई व खेलकूद में अव्वल रहने वाले मेधावी किए सम्मानित

विज्ञापन
जुवाखड़ में स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन करते हुए। स्रोत: स्कूल प्रबंधक
विज्ञापन
जुबाखड़ स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
विज्ञापन

विधायक हरदीप बावा ने स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम व बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले राजकीय उच्च विद्यालय जुबाखड़ ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि स्थानीय विधायक बावा हरदीप सिंह रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी भंगड़ा की प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों व अन्य उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। स्कूल के मुख्याध्यापक नरेंद्र कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने पढ़ाई, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वह नशे से दूर रहें । उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए ताकि वह नशे से दूर रहे। इससे पहले उन्होंने स्कूल में नवनिर्मित स्मार्ट क्लास रूम और बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया। इसके अलावा राजकीय प्राथमिक पाठशाला गडोन में भी नए स्कूल भवन का भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें