वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में मेधावी छात्रो को सम्मानित करते हुए विधायक राम कुमार चौधरी- स्
रामपुर स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में वार्षिक समारोह मनाया गया। इस मौके पर मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधायक राम कुमार ने शैक्षणिक व खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।कार्यक्रम से पूर्व रामकुमार चौधरी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में सीएसआर के माध्यम से लगभग 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित परीक्षा भवन का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए महिला मंडल रछियाणा, महिला मंडल गोकुल घाट और महिला मंडल बमोत को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा भी की। इसके अतिरिक्त उन्होंने मुख्य सड़क से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर तक संपर्क मार्ग को पक्का करने के लिए 1.50 लाख रुपये, बुघार कनेता में डाढू नाला पर पुली निर्माण के लिए 75 हजार रुपये और विद्यालय के विद्यार्थियों को वर्दी उपलब्ध करवाने के लिए 15 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को अपनी एच्छिक निधि से 10 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की।