फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सनावर स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों पर बरसे इनाम

विज्ञापन
दी लारेंस स्कूल सनावर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्
विज्ञापन
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिरकत कर बढ़ाया विद्यार्थियों का हौसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा ही समावेशी एवं दीर्घकालिक विकास का मुख्य आधार है। यह बात उन्होंने कसौली दी लारेंस स्कूल सनावर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने स्कूल की समृद्ध शैक्षणिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि यहां के छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में हमेशा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया। उन्होंने का कि कहा कि आज हिमाचल प्रदेश देश के सर्वाधिक साक्षर राज्यों में से एक है। इसका श्रेय जहां हिमाचल के निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की दूरगामी सोच को जाता है, वहीं प्रदेश के विभिन्न नेतृत्वों ने भी इसे एक समृद्ध राज्य बनाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। शहरी विकास मंत्री ने छात्रों से आग्रह किया कि वे जीवन में अपना लक्ष्य प्राप्त करने के साथ-साथ समाज सेवा को भी अपना ध्येय बनाएं। उन्होंने कहा कि स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थियों को न केवल एक सशक्त मंच प्रदान करता है, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर भी देता है।
विज्ञापन

इससे पहले, विद्यालय की हेड मास्टर रुचि प्रधान दत्ता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह की धर्मपत्नी डॉ. अमरीन सेखों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव विकास काल्टा सहित अन्य पदाधिकारी, स्कूल के शिक्षक, छात्र और अभिभावक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दी लारेंस स्कूल सनावर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें