फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
डिवाईन पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह मे मैघावीयो को समानित करते I स्त्रोत स्कूस प्रबन्धन
विज्ञापन
डिवाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक सम्मान समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। डिवाइन पब्लिक स्कूल धर्मपुर में वार्षिक सम्मान एवं स्थान व रैंकिंग समारोह आयोजित किया गया। इसमें पिछले शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांचवीं से दसवीं तक के मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, मेहनत और लगन को प्रोत्साहित करना रहा। विद्यालय प्रबंधन ने मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने और नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों में बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास की झलक देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों और अन्य लोगों का मन मोह लिया। वार्षिक सम्मान समारोह के बाद विद्यालय में दिवाली धमाल कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने दीपावली की खुशियां बांटीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें