फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सनावर स्कूल में मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने वाले विद्यार्थी किए सम्मानित

विज्ञापन
सनावर स्कूल में वा​र्षिक पारितो​षिक वितरण समारोह के दौरान सम्मानित किए विद्यार्थी मुख्याति​थि क
विज्ञापन
स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मिला सम्मान
विज्ञापन

कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनावर में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और सरस्वती वंदना से हुई। प्रधानाचार्य पंकज बक्शी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि यह वर्ष विद्यालय के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्र हिमांश ने कराटे प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया और अब वह राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। कराटे प्रतियोगिता में छात्रा दिव्या राज्य स्तर पर दूसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में छात्रा रिया ने जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल की तनवी ने भाषण प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में जिला में प्रथम स्थान हासिल किया और राज्य स्तर पर सोलन जिले का प्रतिनिधित्व कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अलावा स्कूल की छात्रा सीता ने लोक कला उत्सव में त्रिआयामी कला में जिला भर में तीसरा स्थान व तनवी ने रंगोउत्सव में भी जिला में दूसरा स्थान प्राप्त किया।इन सभी मेधावी बच्चों को विद्यालय प्रधानाचार्य और विद्यालय प्रबंधन समिति ने नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक के सामने रखी भवन की मांग
प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि के सामने एक मांग पत्र भी प्रस्तुत किया। इसमें विद्यालय में भवन का अभाव की मांग को मुख्य रूप से उठाते हुए, विद्यालय के लिए चार नए कमरे बनवाने हेतु आवश्यक प्रावधान करने का निवेदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें