फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मेधावी व खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Mon, 08 Jan 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ के बरूणा स्थित सनराईज पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सांस्कृ
विज्ञापन
सनराइज स्कूल में मनाया गया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। बरुणा स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया, जिसमें मेधावी और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इसमें सबसे पहले प्राथमिक स्कूल के बच्चों का समारोह हुआ। जिसमें बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त उप निदेशक श्रवण कुमार चौधरी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छोटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नर्सरी कक्षा के कविश व ग्रुप ने मैं निकला गड्डी लेके, एलकेजी ऐ वतन, पीहू व ग्रुप ने पंजाबी गिद्दा पेश कर वाहवाही लूटी। अन्य बच्चों ने मंत्र मुग्ध करने वाली प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम शुरू किया। शुभारंभ सेवानिवृत शिक्षा उप निदेशक सुदर्शन कुमार व उनके बेटे एचएएस धर्मपाल चौधरी ने किया। बच्चों ने हरियाणवी डांस, नाटी, सोशल मीडिया पर नाटिका का मंचन किया। पंजाबी भंगड़ा आदि प्रस्तुतियां दीं। अंत में मुख्यातिथि ने कक्षा में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इसके अलावा खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर नवाजा गया। स्कूल के चेयरमैन सरगण राणा, अध्यक्ष कुलवंत राणा, प्रधानाचार्य हरदीप कौर, सुरिंद्रपाल, हरदीप कुमार व स्टाफ ने बच्चों, अभिभावकों व मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।

नालागढ़ के बरूणा स्थित सनराईज पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सांस्कृ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें