फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बारियां पंचायत को पहाड़ी क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड में शामिल करने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बारियां पंचायत को मझोली व नंड वार्ड से जोड़ने की उठाई मांग
विज्ञापन

मांग न मानने पर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। बारियां पंचायत समेत पहाड़ी क्षेत्र की अन्य पंचायतों को जिला परिषद वार्ड में शामिल करने पर लोगों ने आपत्ति जताई है। बारियां पंचायत के लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने इस बारे में एसडीएम नालागढ़ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर बारियां को खेड़ा व मझोली वार्ड से नहीं जोड़ा गया तो चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण सोहन सिंह, मान सिंह, पवन सिंह, पूर्व प्रधान प्रेम सिंह, रणजीत, गुड्डू शर्मा, सुखदेव नराता राम, श्याम देव, वार्ड पंच धर्म सिंह, सुमन देवी हेमराज ने एसडीएम को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बारियां पंचायत पहले मझोली व खेड़ा वार्ड में शामिल है लेकिन इस बार रामशहर क्षेत्र की पंचायतों के साथ जोड़ दिया गया है। पंचायत के लोग इस फैसले से नाराज हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर मांग को पूरा नहीं किया गया तो पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने एसडीएम से आग्रह किया है कि उनकी मांग पर उचित कार्रवाई की जाए जिससे कार्य समय पर पूरे हो सकें और पूरी पंचायत का सर्वांगीण विकास हो सके। एसडीएम ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें