फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुरजीत सिंह बने ट्रक यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनियन के प्रधान ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
विज्ञापन

उद्योग हरियाणा में कर रहे सामान स्टोर, नहीं होगा बर्दाश्त
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। ट्रक यूनियन नालागढ़ के अध्यक्ष चौधरी विद्या रतन ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सुरजीत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। नालागढ़ के ट्रक यूनियन के कार्यालय में आयोजित बैठक में यूनियन के प्रधान ने राजेंद्र सिंह झल्ला, अमरेंद्र सिंह, बृजेश चौधरी, मस्त मोहम्मद व कुलदीप को उपाध्यक्ष, बीर सिंह चंदेल को कोषाध्यक्ष व मनमोहन सिंह को कार्यालय सचिव बनाया। जल्द ही कार्यकारिणी के सदस्य भी बनाए जाएंगे।
यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि चुने गए पदाधिकारी यूनियन के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। उद्योगों को साथ लेकर काम को बढ़ाया जाएगा। जब तक उद्योग हैं तभी यूनियन है। कुछ उद्योग बाहरी राज्यों में जाने वाले सामान को ट्रांसमिट करके हरियाणा में स्टोर करते हैं इसे अब यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। यूनियन ने बीबीएनआईए के साथ जो रेशो निर्धारित की है उसी के आधार पर कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ट्रक यूनियन के चेयरमैन हर भजन सिंह चौधरी, महासचिव जगदीश सिंह जग्गी, सोसायटी के कोषाध्यक्ष इंद्र जीत सिंह, सतनाम सिंह, जगतार सिंह, परमजीत सिंह, हेमराज, हंसराज, राजबीर राजू, जगदीश सिंह, जसवंत सिंह, जितेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें