नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छियाछी में 2026 से 2028 के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। रामचंद्र को अध्यक्ष चुना गया, जबकि सदस्य सचिव प्रिंसिपल शशि पाल को बनाया गया। नीलम ठाकुर, सीमा देवी, पूनम देवी, रमेश चंद, सरोज कुमारी, सुमन ठाकुर, अमर सिंह, प्रेमचंद, रेणु देवी, रामलोक, बुधराम, रामानंद, जियालाल, लता देवी, गुरमीत सिंह को सदस्य चुना गया। प्रधानाचार्य शशिपाल ने बताया कि शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एसएमसी का गठन किया जाता है ताकि विद्यालय के विकास कार्यों और छात्रों के समग्र कल्याण में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। अध्यक्ष रामचंद्र ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारना और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।