फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एसपी जगोता बने चेयरमैन, पंकज को अध्यक्ष की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। सोलन हॉकी क्लब की बैठक स्थानीय विश्रामगृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के चेयरमैन एसपी जगोता ने की। बैठक में जिले में हॉकी खेल को बढ़ावा देने, संगठन को मजबूत बनाने और गतिविधियों के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। एसपी जगोता को चेयरमैन, पंकज गुप्ता को अध्यक्ष, पूजा हांडा को उपाध्यक्ष, कृष्णा ठाकुर को महासचिव, वेद ज्योति चंदेल को संयुक्त सचिव और सरिता ठाकुर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को खेल से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। हॉकी को केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित न रखकर इसे युवाओं के व्यक्तित्व विकास और स्वस्थ जीवनशैली का जरिया बनाया जाएगा। बैठक में क्लब सदस्य कमलेश, शीला कौशल, नरेंद्र चंदेल, बिमला सकलानी, अवतार कौर, मंजू रघुवंशी, चंपा ठाकुर, कृष्णा वर्मा, सविता शर्मा और सुनयना सूद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें