फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: संघोई में 22 फरवरी को मेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट क्षेत्र के संघोई गांव में रविवार 22 फरवरी को मेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर अंबुजा फाउंडेशन के सौजन्य तथा महर्षि मार्कंडेश्वर हॉस्पिटल सोलन के सहयोग से लगाया जा रहा है। आयोजन युवक मंडल एवं ग्राम पंचायत संघोई के संयुक्त तत्वावधान में होगा। शिविर का आयोजन पुराने ग्राम पंचायत घर के खेल मैदान में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इनमें बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, एमडी फिजिशियन और हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। अंबुजा फाउंडेशन के क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक संजय शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। शिविर में ग्रामीणों को मौके पर ही स्वास्थ्य परामर्श और आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें