फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में कल होगा मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नालागढ़ (सोलन)। अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में नालागढ़ में 7 मई को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी रेडक्रॉस समिति नालागढ़ के अध्यक्ष राजकुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 7 मई को प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक पुराना छात्र विद्यालय के समीप हेरिटेज पार्क नालागढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस सोसायटी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसके लिए समाज के सभी नागरिकों को स्वेच्छा से आगे आकर सहयोग करना चाहिए ताकि जरूरतमंदों की सहायता की जा सके। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि वह शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सामाजिक परोपकार करते हुए रक्तदान कर पुण्य कमाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें