अर्की (सोलन)। उपमंडलाधिकारी कार्यालय अर्की के सभागार में मंगलवार को 19 पंचायतों के नव चयनित 200 बीपीएल लाभार्थियों के साथ बैठक हुई। खंड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर ने बताया कि बैठक में एसडीएम निशांत तोमर, तहसीलदार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बीपीएल लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बीपीएल लाभार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। बीपीएल लाभार्थियों की ओर से मकान, बिजली, पानी, रास्ते, विधवा व वृद्धा पेंशन, सहारा पेंशन, पशु चिकित्सा, कृषि आदि से जुड़ी समस्याओं को रखा गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर तहसीलदार विपिन वर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।