फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पेंशन निर्धारण न होने और चिकित्सा बिलों पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीएसईबी पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन की परवाणू में हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। अखिल भारतीय पेंशन भोगी दिवस मनाने के उपलक्ष्य में एचपीएसईबी पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन परवाणू, चंडीगढ़, पंचकुला इकाई की बैठक परवाणू में हुई। बैठक में लगभग 45 सदस्य मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता इकाई के प्रधान एसके सोनी ने की। तिमाही बैठक के दौरान कुछ सदस्यों की हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया। राज्य निकाय की ओर से की जा रही कार्रवाइयों के बारे में विस्तार से बताया गया। पेंशन का निर्धारण न होने और चिकित्सा बिलों के भुगतान में देरी पर चर्चा की गई। पेंशन में असमानता के बारे में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर एसके कंसल, केडी लाल, राम कृष्ण शर्मा, अशोक टंडन खासतौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें