फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 26 पंचायतों में 95 विकास योजनाओं का बनाया खाका, भूमि विवाद पर राशि वापस करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
-विकास की बात-
विज्ञापन

धर्मपुर पंचायत समिति की हुई पहली बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड धर्मपुर में पंचायत समिति की पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति के अध्यक्ष सूरज कुमार ने की, जबकि उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह और विकास खंड अधिकारी धनी राम पंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में 26 पंचायतों की 95 विकास योजनाओं पर चर्चा की गई और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए कि अगली बैठक से पहले सभी अधूरे पड़े विकास कार्यों को हर हाल में पूरा किया जाए। जिन स्थानों पर भूमि विवाद के कारण विकास राशि खर्च नहीं हो पा रही है, उन्हें वह राशि विकास खंड कार्यालय को वापस करनी होगी। वहीं, जिन पंचायतों को विकास राशि प्राप्त हो चुकी है, उन्हें त्वरित खर्च करने के आदेश दिए गए। 16वां वित्त आयोग के तहत हर पंचायत समिति से 4 लाख की शेल्फ मांगी गई है। इसके अलावा क्षेत्र में 318 विभिन्न प्रकार के विकास कार्य करवाए जाएंगे। कल्याण अधिकारी करण पाठक ने बताया कि नागरिक हिम एक्सेस पोर्टल के माध्यम से सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। उद्यान विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, तहसील कल्याण कार्यालय और हिमाचल परिवहन निगम के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रामस्वरूप शर्मा, राजेंद्र वर्मा, वन अधिकारी नीलम ठाकुर, कल्याण अधिकारी करण पाठक, उद्यान अधिकारी डॉ. देवेंद्र अत्री सहित विकास खंड कार्यालय के कर्मचारी और पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें