सुबाथू (सोलन)। छावनी परिषद सुबाथू की ओर से 5 सितंबर को सार्वजनिक बैठक (पब्लिक मीटिंग) का आयोजन किया जा रहा है। बैठक मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशांत गुप्ता की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य वार्ड संख्या 1, 2 और 3 के निवासियों की समस्याओं को सुनना और उनका निवारण करना है। छावनी परिषद प्रशासन ने संबंधित वार्डों के नागरिकों से अपील की है कि वे बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।समस्याओं को लिखित में 29 अगस्त शाम 5:00 बजे तक परिषद कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं। परिषद की ओर से इस सार्वजनिक बैठक की सूचना प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए वार्डों में लाउडस्पीकर से मुनादी करवाने और नोटिस बोर्ड के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।