फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए बैठक, सख्त कदम उठाने पर बनी सहमति

विज्ञापन
नालागढ़ में अवैध खनन को रोकने के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधायक हरदीप बावा- स्रो - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नालागढ़ में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए बैठक, सख्त कदम उठाने पर बनी सहमति
विज्ञापन


आपदा से प्रभावित स्थानों, पुलों, घरों व सार्वजनिक स्थानों के समीप न हो अवैध खनन
विधायक बोले, भूमि की निशानदेही करें अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में विधायक हरदीप बावा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने, नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाली हिम परिवेश संस्था और हंडूर पर्यावरण सोसायटी के पदाधिकारी साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। हिम परिवेश संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद ठाकुर ने कहा कि लीज पर जितनी भी जमीन पर खनन हो रहा है उसकी आज तक निशानदेही नहीं हुई है, जिससे पुलों की स्थिति खतरे में पड़ गई है। ठाकुर ने चेतावनी दी कि अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह क्षेत्र भविष्य में बड़ी समस्या का सामना कर सकता है। विधायक ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लीज पर दी गई जमीन की निशानदेही कर पक्के पिलर लगाए जाएं, और क्रशर से निकलने वाले माल की जांच कर ओवरलोड होने पर चालान किए जाएं। इसके अलावा, अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए सभी प्रशासनिक और पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में यह बात सामने आई कि सभी विभागों के क्षेत्र में अवैध खनन से पर्यावरण और गांवों को गंभीर नुकसान हो रहा है। सभी ने मिलकर इस अवैध खनन को समाप्त करने की सहमति जताई। बैठक में एसडीएम नरेंद्र आहलुवालिया, डीएसपी भीष्म ठाकुर, तहसीलदार हुसनचंद, हिम परिवेश संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद ठाकुर, महासचिव बाल किशन, अधिवक्ता नरेश घई, हंडूर पर्यावरण संस्था के अध्यक्ष मोहन लाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हजारों टन खनिज पंजाब भेजा जा रहा : मोहन लाल
हंडूर पर्यावरण समिति के अध्यक्ष मोहन लाल ने कहा कि यहां से हजारों टन खनिज पंजाब भेजे जा रहे हैं, जिससे हर महीने करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं, पूर्व प्रधानाचार्य उदित कंसल ने बताया कि महादेव, अंदरोला, लूहंड चिकनी खड्ड और सरसा खड्ड में लगातार अवैध खनन हो रहा है, लेकिन पुलिस केवल चालान कर रही है, जबकि अवैध खनन पूरी तरह से बंद नहीं हो रहा। अधिवक्ता नरेश घई ने कहा कि एनजीटी के तहत अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार इन पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेलहणी और सौरी गुलापरा के कई मकानों में आईं दरारें
मेलहणी और सौरी गुलापरा गांव में अवैध खनन के कारण कई मकानों में दरारें आ गई हैं। पूर्व प्रधान बग्गा राम ने इस पर आमरण अनशन का प्रस्ताव रखा, लेकिन विधायक ने अवैध खनन को रोकने का आश्वासन दिया। इसके बाद बग्गा राम ने अनशन रोक दिया और कहा कि वह प्रशासन की मदद से इस मुद्दे का हल चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें