फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नशा मुक्ति और रोकथाम पर बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय परवाणू में हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। नगर परिषद कार्यालय परवाणू में शनिवार को कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में नशा मुक्ति को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम के लिए चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी और आमजन से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व पार्षदों और लोगों ने भी अपने सुझाव साझा किए और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। कार्यकारी अधिकारी ने सभी विभागों के समन्वय से नशा मुक्ति अभियान को मजबूत करने की बात कही और क्षेत्र में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें