फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंडाघाट कॉलेज में विद्यार्थियों को दी गणित, न्यूरोसाइंस विषय की जानकारी

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में गणित, न्यूरोसाइंस व सृजनात्मक चिंतन कार्यशाला में मौजूद विद्यार्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंडाघाट/सोलन। राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट में शुक्रवार को गणित, न्यूरो साइंस एवं सृजनात्मक चिंतन विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस प्रेरक सत्र को अतिथि प्राध्यापक डॉ. बृजेश सिंह चौहान ने प्रस्तुत किया। डॉ. चौहान गणित, न्यूरोसाइंस और रचनात्मक सोच के क्षेत्र में अपने नवोन्मेषी कार्यों के लिए जाने जाते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया के स्वागत भाषण से हुआ, जिन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे प्रेरक सत्रों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। अपने व्याख्यान में डॉ. चौहान ने गणितीय सिद्धांतों को मानव मस्तिष्क की कार्यप्रणाली से जोड़ते हुए समझाया कि कैसे रचनात्मकता और विश्लेषणात्मक सोच का मेल कर जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने अवचेतन मन की शक्ति, माइक्रो नैपिंग की अवधारणा और आत्म-क्षमता की पहचान जैसे गहन विषयों पर अत्यंत रोचक अंदाज में प्रकाश डाला। डॉ. चौहान ने विद्यार्थियों को उद्देश्यपूर्ण और संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने अरुणिमा सिन्हा, माइकल फेल्प्स और थॉमस अल्वा एडिसन जैसे महान व्यक्तित्वों के जीवन से उदाहरण साझा करते हुए छात्रों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें