फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जयकारों से गूंजा माता खुरबी देवी का मंदिर, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
कंडाघाट माता खुरबी देवी मंदिर में श्री ब्रह्मवैवर्त पुराण ज्ञान यज्ञ से पहले कलश यात्रा निकालती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। करोल पर्वत की तलहटी में स्थित प्रसिद्ध माता खुरबी देवी मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री ब्रह्मवैवर्त पुराण ज्ञान यज्ञ एवं यज्ञशाला प्रतिष्ठा कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। वीरवार को देव पूजन और मंगल कलश यात्रा के साथ शुरू हुए इस अनुष्ठान ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया है। अनुष्ठान की शुरुआत पारंपरिक कल शयात्रा से हुई। क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर इस यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा जंगल में स्थित शमलोग बावड़ी से पवित्र जल भरकर माता खुरबी देवी के मंदिर पहुंची। मंदिर प्रांगण में सर्व देव पूजन और कलश स्थापना के साथ विधिवत कथा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें