फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कबड्डी में मशोबरा, वॉलीबाल में डीवाईसी दाड़लाघाट की टीम विजेता

विज्ञापन
अर्की विस की ग्राम पंचायत मांगू के गांव सोरिया में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को
विज्ञापन
विधायक संजय अवस्थी ने मांगू के सोरिया गांव में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता किए सम्मानित
विज्ञापन

सामुदायिक भवन सोरिया के निर्माण कार्य को पांच लाख देने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन/ अर्की। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने व खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध हैं। अवस्थी वीरवार को अर्की विधानसभा की ग्राम पंचायत मांगू के गांव सोरिया में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधायक सभी को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। अवस्थी ने कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम मशोबरा को दस हजार रुपये, वॉलीबाल में विजेता टीम डीवाईसी दाड़लाघाट को आठ हजार रुपये, एकल गीत प्रतियोगिता में विजेता वर्तिका शर्मा को 500 रुपये, म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता में विजेता ऐश्वर्या, चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में विजेता मनीष को सम्मानित किया। विधायक ने सामुदायिक भवन सोरिया के निर्माण कार्य के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने यंग स्टार युवक मंडल सोरिया को कबड्डी मेट देने की घोषणा भी की। उन्होंने यंग स्टार युवक मंडल सोरिया को अपनी ओर से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की सभी मांगे आवश्यकतानुसार पूरी करने का आश्वासन दिया। विधायक ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें