फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हवन यज्ञ करके बलिदानी भगत सिंह, राज गुरु व सुखदेव को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। आर्य समाज संस्था की ओर से बद्दी में क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस वैदिक संस्कृति के अनुसार मनाया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का आरंभ यज्ञ के साथ किया। इसमें लोगों ने बलिदानियों की आत्मिक शांति के लिए वेद मंत्रों के साथ आहुति दी। आर्य समाज बद्दी के अध्यक्ष कुलवीर आर्य ने वैदिक रीति के अनुसार यज्ञ कराया। यज्ञ के उपरांत बलिदानियों और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें