फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक प्रक्रिया में बड़ी छूट, शहर में 12 घंटे खुली रही दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कोरोना वायरस से राहत के बीच सरकार की अधिसूचना के बाद बाजारों और अन्य संस्थानों में रौनक लौट आई है। सरकार ने बाजारों को सुबह नौ से रात आठ बजे तक खोलने की छूट दे दी है। बुधवार को सुबह से ही शहर के मुख्य बाजार, चौक बाजार, लक्कड़ बाजार, मालरोड पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। शाम पांच बजने के बाद भी बाजारों में लोगों की चहल पहल ज्यादा रही। सभी व्यापारियों ने सरकार के फैसले से राहत ली है।
विज्ञापन

इस बीच जिम भी बुधवार से ओपन हो चुके हैं। राजगढ़ रोड पर बने जिम में सुबह से शाम तक युवा वर्ग बॉडी बनाने की चाहत में पसीना बहाते दिखाई दिया। हालांकि शहर के पार्कों पर अभी ताले ही नजर आए। कई खिलाड़ी पूर्वाभ्यास करने के लिए ऐतिहासिक ठोडो मैदान में भी प्रयास करते दिखाई दिए। अमर उजाला ने सुबह से शाम तक पूरे शहर में अनलॉक में मिली छूट के बीच जायजा लिया। इसमें सबसे अधिक भीड़ बाजारों में दिखाई दी। रोजाना की तरह बुधवार को भी भीड़ के बीच लोग बिना मास्क भी नजर आते रहे। कोराना रोकथाम और तीसरी लहर के प्रति सावधानियों का तोड़ रहा है। इस बीच मालरोड पर चहलकदमी के समय सायं पांच से सात बजे तक वाहनों की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें