फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर की कई स्ट्रीट लाइटें खराब, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने कुछ समय पहले ही लगाई थी लाइटें, अंधेरे में दे रही धोखा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में नगर निगम की ओर से हाल ही में हर वार्ड में स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम पूरा किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही कई लाइटें खराब होने लगी हैं। हर वार्ड में लगभग 100 लाइटें लगी हैं, लेकिन इनमें से कई ऐसे स्थानों पर हैं, जहां से लोगों का आना-जाना बहुत कम होता है। स्थानीय लोग शिकायत कर रहे हैं कि कई स्थानों पर कई दिनों तक लाइटें नहीं जलतीं, जबकि कुछ जगहों पर रात को बंद होने के बाद दिन में भी जलती रहती हैं। कुछ लाइटों की रोशनी पूरी सड़क तक नहीं पहुंचती, जिससे लोग कुछ कदम चलने के बाद फिर अंधेरे में आ जाते हैं। वहीं, स्ट्रीट लाइटों के आसपास झाड़ियों की वजह से भी रोशनी सड़क तक नहीं पहुंच पाती। नगर निगम सोलन के संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान ने बताया कि शिकायत मिलते ही कर्मचारियों को लाइटें ठीक करने के लिए भेजा जाता है और निगम लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें