फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एथलीट, कबड्डी व क्विज समेत कई स्पर्धाओं में भूमती स्कूल अव्वल

Sat, 30 Sep 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमती में अंडर-12 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूमती में ब्लॉक अर्की की अंडर-12 की तीन दिवसीय कूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल अध्यापक योगेश वर्मा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में 78 स्कूल के 480 छात्रों ने भाग लिया। एथलीट छात्र वर्ग में भूमती प्रथम और अर्की द्वितीय, एथलीट छात्रा में प्रथम भूमती और दूसरे स्थान पर बवासी, क्विज कंपीटीशन में भूमती प्रथम और अर्की दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा मार्चपास्ट में भूमती सोलो सांग में भूमती प्रथम द्वितीय अर्की, ग्रुप सांग में भूमती प्रथम अर्की द्वितीय, डेक्लेमेशन में प्रथम भूमती व मांगू द्वितीय, फाेक डांस में भूमती प्रथम व अर्की द्वितीय, वन एक्ट प्ले में मांगू प्रथम अर्की द्वितीय, कबड्डी छात्र में भूमती प्रथम अर्की द्वितीय कबड्डी गर्ल्स में अर्की व भूमती का मुकाबला बराबर पर रहा।
विज्ञापन

इसी कड़ी में खो-खो छात्र में भूमती प्रथम द्वितीय अर्की रहा। खो-खो गर्ल्स में बवासी प्रथम व भूमती द्वितीय, वॉलीबाल में छात्र प्रथम और बातल व मांगू द्वितीय, वॉलीबाल छात्रा में अर्की प्रथम और कुनिहार दूसरे, बैडमिंटन छात्र वर्ग में बातल अव्वल व भूमती द्वितीय, बैडमिंटन छात्र वर्ग में बातल प्रथम और भूमती दूसरे स्थान पर रहा। छात्राओं की शतरंज प्रतियोगिता में बातल प्रथम और अर्की दूसरे स्थान पर रहा। जबकि छात्रा में बातल प्रथम और अर्की ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीमा शर्मा, ब्लाॅक महासचिव कमलेश शर्मा, एटीटीओ प्रधान ऋषि देव शर्मा, जिला सचिव प्यारे लाल शर्मा, पूर्व उप प्रधान सुरेंद्र पाठक सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें