फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गुनाहा स्कूल में मनजीत सिंह बने एसएमसी प्रधान

विज्ञापन
रामशहर के गुनाहा स्कूल में चुने गए स्कूल प्रबंधन समिति के नए पदा​​धिकारी व सदस्य। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामशहर(सोलन)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला गुनाहा में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए चुनाव कराए गए। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता राजराम ने की। चुनाव में सर्वसम्मति से मनजीत सिंह को स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधान तथा रामलाल को उपप्रधान निर्विरोध चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार डोगरा, उपप्रधानाचार्य दलेर सिंह, विद्यालय स्टाफ तथा ग्राम के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी उपस्थित सदस्यों ने नव-निर्वाचित प्रधान एवं उपप्रधान को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विद्यालय के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार डोगरा ने सभी अभिभावकों का चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

अम्बाला प्रदर्शन के लिए रवाना होते राजौंद सब यूनिट के बिजली कर्मचारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें