रामशहर(सोलन)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला गुनाहा में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए चुनाव कराए गए। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता राजराम ने की। चुनाव में सर्वसम्मति से मनजीत सिंह को स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधान तथा रामलाल को उपप्रधान निर्विरोध चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार डोगरा, उपप्रधानाचार्य दलेर सिंह, विद्यालय स्टाफ तथा ग्राम के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी उपस्थित सदस्यों ने नव-निर्वाचित प्रधान एवं उपप्रधान को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विद्यालय के शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार डोगरा ने सभी अभिभावकों का चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
अम्बाला प्रदर्शन के लिए रवाना होते राजौंद सब यूनिट के बिजली कर्मचारी।