संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। अर्की शिक्षा खंड की प्राथमिक स्कूलों की 27वीं खेलकूद प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय कुनिहार में शुरू हुई। प्रतियोगिता में अर्की शिक्षा खंड के स्कूलों के सात जोन के 450 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस दौरान कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, एथलेटिक, स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा दीवान चंदेल ने किया।
पहले दिन छात्रा की आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मांगू ने बवासी स्कूल को हराया जबकि खो-खो प्रतियोगिता में अर्की ने कुनिहार को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं मार्चपास्ट में भूमती जोन को विजेता घोषित किया गया।
इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस मौके पर कुनिहार स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत हाटकोट प्रधान जगदीश अत्री, खंड शिक्षा अधिकारी श्याम लाल वर्मा, उप प्रधान रोहित जोशी, कोठी पंचायत के उप प्रधान प्रीतम तंवर, कुनिहार स्कूल के प्रधानाचार्य वीएस ठाकुर, छात्रा स्कूल की प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा, राजेंद्र कौशल, अविनाश मौजूद रहे।