देवभूमि युवा क्लब की ओर से करवाई गई क्रिकेट प्रतियोगिता
दोगरी मंडी और मांगल वारियर्स के बीच हुआ अंतिम मुकाबला
प्रतियोगिता में 32 टीम ने लिया था भाग, हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत मांगल में देव भूमि युवा क्लब समत्याड़ी की ओर से करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दोगरी मंडी टीम और मांगल वारियर्स के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में दोगरी मंडी टीम को हराकर मांगल वारियर्स टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज मांगल वारियर्स टीम के खिलाड़ी अजय रहे। प्रतियोगिता में 32 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसी के साथ टूर्नामेंट का समापन हो गया।
समाजसेवी चौहान कृष्णा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए बधाई दी। युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान विजेता टीम को 31000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की। वहीं उपविजेता टीम को 21000 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर एससीएसटी सेल अर्की कांग्रेस अध्यक्ष राकेश चौहान, लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार रुपलाल चौहान, जिला सोलन सेवादल के सदस्य तरसेम ठाकुर, पंचायत मांगल की प्रधान उर्मिला रघुवंशी, उपप्रधान सीताराम, देव भूमि युवा क्लब सदस्य पवन पंवर, सुरजीत सिंह सेन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।