फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, पत्नी और बेटी घायल

Sun, 28 Apr 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबाथू-कंडा मार्ग पर कठनी के समीप खाई में गिरी कार
विज्ञापन


घायलों को पहुंचाया अस्पताल डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित किया

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। सुबाथू-कंडा मार्ग पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गईं। हादसा कठनी आश्रम के हुआ। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस जानकारी के मृतक रणजीत वर्मा निवासी गांव कोट कसौली अपनी पत्नी रेखा रानी और बेटी पारुल के साथ शनिवार देर शाम सुबाथू से अपने घर कोट के लिए चले थे। गाड़ी रणजीत वर्मा चला रहे थे। जब वह कठनी आश्रम से थोड़ा आगे कंडा रोड पर पहुंचे तो गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी खाई में गिर गई। जिस कारण तीनों को चोटें आईं। घायल अवस्था में सभी को धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर रणजीत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें