फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हेरोइन व चरस रखने के दोषी व्यक्ति को चार साल की कैद

सार

नालागढ़ के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज गुप्ता की अदालत ने अरविंद वर्मा को हेरोइन व चरस रखने का दोषी पाया। अदालत ने उसे चार साल की कैद और 18 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नालागढ़ पंकज गुप्ता की अदालत ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

2016 का है मामला, 18 हजार रुपये जुर्माना भी करना होगा अदा

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नालागढ़ पंकज गुप्ता की अदालत ने हेरोइन (चिट्टा) व चरस रखने के मामले में नालागढ़ के वार्ड छह में रहने वाले अरविंद वर्मा को दोषी करार दिया है। अरविंद वर्मा को चार साल की कैद व 18 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। उप जिला न्यायवादी पंकज धीमान ने बताया कि सात जुलाई 2016 को पुलिस की एसआईयू टीम के निरीक्षक राजू अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। नालागढ़ के वार्ड छह का रहने वाला अरविंद वर्मा एक अन्य व्यक्ति के साथ अपनी गाड़ी में बैठा था। शक के आधार पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से 9.10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) व 2.24 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने नालागढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। वीरवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज गुप्ता ने इस मामले की सुनवाई करते हुए गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी अरविंद वर्मा को एनडीपीएस एक्ट के तहत चार साल की कारावास व 18 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें