फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नशे से दूर रहकर जीवन के शुरुआती 20-25 वर्षों को बनाएं स्वर्णिम

Fri, 21 Aug 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन में एंटी चिट्टा अभियान में स्वास्थ्य अधिकारी ने दिया संदेश
विज्ञापन

सोलन में लगाया विशेष जागरूकता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। युवाओं को नशे की गर्त से बचाने और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की राह दिखाने के उद्देश्य से जिला सोलन में एंटी चिट्टा अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सोलन डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोगड़ा और राजकीय उच्च पाठशाला आंजी में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों के भयानक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचता, बल्कि उसके परिवार, समाज और आने वाले भविष्य को पूरी तरह तबाह कर देता है। उन्होंने युवाओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की। युवाओं को सफलता का मंत्र देते हुए डॉ. पाठक ने कहा जीवन के शुरुआती 20 से 25 वर्ष किसी भी व्यक्ति के कॅरिअर और भविष्य के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इस स्वर्णिम समय को नशे में बर्बाद करने के बजाय शिक्षा, अनुशासन और मेहनत में लगाएं। युवा नशे की तरफ नहीं, बल्कि सफलता की नई ऊंचाइयों की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और सही दिशा में प्रयास ही सफलता दिलाते हैं। खाली समय में युवाओं को खेल-कूद, व्यायाम, पढ़ाई और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने छात्रों से खुद नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार और दोस्तों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही सशक्त देश और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें