फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: समिति की गतिविधियों का रखा लेखाजोखा

Tue, 15 Sep 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक के दौरान मौजूद समिति के सदस्य। स्रोत : समिति
विज्ञापन
मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। मानव कल्याण समिति अर्की की मासिक बैठक समिति के उपप्रधान रोशन लाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।समिति के लेखा परीक्षक सोहन लाल पाल ने सदस्यों को जानकारी दी कि आयकर विभाग ने समिति की गतिविधियों व लेखा-जोखा से संतुष्ट होते हुए धारा 354 के तहत स्वीकृति को और पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि इस प्रकार की छूट प्राप्त करने वाली यह क्षेत्र की एकमात्र संस्था है।
इस मौके पर सचिव राजेश कपाटिया ने बताया कि समिति जल्द ही दिवंगत प्रभावती गौतम की पुण्य स्मृति में अर्की क्षेत्र की दावटी पंचायत में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करेगी। श्रीमती गौतम समिति की गतिविधियों में अत्यधिक रुचि रखती थी व समय-समय पर समिति को यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के संस्थापक डॉ संत लाल शर्मा ने कहा कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक रोगियों की जांच करेंगे व दवाएं, ब्लड टेस्ट सुविधा व ऐनकें मौके पर ही मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह समिति द्वारा आयोजित किया जाने वाला 20वां कैंप होगा। बैठक में प्रकाश चंद, प्रेम सिंह चौहान, नागेश भारद्वाज, गोपाल शर्मा व रोहित शर्मा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें