फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंजाब के खरड़ से दबोचा चिट्टे का मुख्य सप्लायर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर पुलिस ने पहले से पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर की कार्रवाई
विज्ञापन

मामले में अब तक तीन लोग गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस थाना धर्मपुर के तहत चिट्टा तस्करी मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस अवैध धंधे के बैकवर्ड लिंकेज को खंगालते हुए पंजाब के खरड़ से मुख्य सप्लायर को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी गांव व डाकघर हस्तकलां, तहसील व जिला फाजिल्का, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार 13 जून को धर्मपुर पुलिस ने परवाणू की तरफ से आ रही एक आल्टो कार से 5.50 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो युवकों राहुल निवासी सिरमौर और निशांत निवासी शिमला को गिरफ्तार किया था। अदालत से आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल करने के बाद जब उनसे गहन पूछताछ की गई, तो इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। तकनीकी साक्ष्यों और आरोपियों से मिली इनपुट के आधार पर पुलिस ने पंजाब के इस मुख्य सप्लायर की पहचान सुनिश्चित की। एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान पुख्ता होने के तुरंत बाद धर्मपुर थाना की पुलिस टीम ने पंजाब में त्वरित व सुनियोजित कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने आरोपी लवप्रीत सिंह को खरड़ पंजाब से धर दबोचा। इस मामले में अब तक कुल तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और कुल बरामद चिट्टे की मात्रा 13.50 ग्राम तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें