फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मुख्य बाजार की पाइपलाइन बदली, साफ पानी की सप्लाई शुरू

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित समाचार की कटिंग।
विज्ञापन
-इंपैक्ट -
विज्ञापन


खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में विभाग
लंबे समय से लीक लाइन से परेशान उपभोक्ताओं को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। मुख्य बाजार नालागढ़ में जलशक्ति विभाग ने पाइपलाइन बदल दी है। अब लोगों को साफ पानी मिल रहा है। पाइप लाइन जगह-जगह लीक होने से लोगों को मटमैला पानी मिल रहा था। अमर उजाला ने 9 मई के अंक में इस समाचार को प्राथमिकता से प्रकाशित किया। इसके बाद से विभाग हरकत में आया और पाइप लाइन को बदल दिया गया।
नगर परिषद नालागढ़ में लंबे समय से पेयजल समस्या थी। कई परिवारों को साफ पानी के लिए कुओं और बावड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा था। कुछ क्षेत्रों में गंदा पानी आने के कारण लोगों को पानी छानकर पीना पड़ रहा था। नगर परिषद के रिकॉर्ड के अनुसार नालागढ़ की आबादी लगभग 30 हजार है, लेकिन प्रवासियों और किरायेदारों की बड़ी संख्या के कारण वास्तविक आबादी 50 हजार से अधिक पहुंच चुकी है। इसके बावजूद जलापूर्ति के संसाधनों में अपेक्षित विस्तार नहीं हो पाया है। मुख्य बाजार के दुकानदार भूपेंद्र बस्सी, रवि शंकर शर्मा और कमलेश चौहान ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से उनके क्षेत्र में गंदा पानी आ रहा था। समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग ने नई लाइन बिछा दी है और अब उन्हें साफ पानी आ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड-8 के अरविंद कश्यप व आयुष बस्सी, वार्ड-7 के मनीष बस्सी और मुकुल बस्सी, 9 के संजीत कौशिक, हरमिंदर कौशिक, विनय शर्मा और राजकुमार शर्मा ने बताया कि उनके घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा था। पाइपलाइन का व्यास छोटा होने के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक पानी नहीं पहुंच पाता। इस बारे में लोग जलशक्ति विभाग से भी मिले थे।
विज्ञापन

विभाग ने जलसंकट को दूर करने के लिए खड्ड से नई पाइपलाइन बिछाई दी है। पाइपलाइन का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। अब शहर की पेयजल समस्या का काफी हद कर सुधार हो गया है।
-देशराज पाठक, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें