फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मुख्य चिट्टा तस्कर को पंजाब से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। धर्मपुर पुलिस ने पहले से पकड़े गए दो चिट्टा सप्लायर की निशानदेही पर मुख्य आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य आरोपी किन्नौर का है, लेकिन वह पंजाब में रह रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लेने की मांग की जाएगी। जानकारी के अनुसार 12 जून को पुलिस ने एक कार में सवार राहुल कुमार निवासी गांव शाह, डाकखाना धार गौरा, तहसील रामपुर, जिला शिमला और अर्जुन निवासी गांव व डाकखाना ज्यूरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला को 11 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चिट्टे की खरीद पंजाब से की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर टीम गठित कर पंजाब भेजी। यहां से पुलिस ने मुख्य सप्लायर संदीप निवासी गांव व डाकघर कामरु, तहसील सांगला, जिला किन्नौर को डेराबसी पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें