बद्दी (सोलन)। दभोटा थाने के तहत भांगला गांव में चोरी के मामले में पुलिस ने पंजाब से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने चोरी में शामिल बाइक भी कब्जे में ली है। इस मामले में अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार 30 जून को भांगला में एक व्यक्ति के घर पर चोरों ने सोने के जेवर और नकदी चुराई थी। आरोपी बाइक पर चोरी करने आए थे। चोर करीब 40 हजार रुपये के जेवरात और 20 हजार रुपये कैश ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में मोहाली के खरड़ के एक 50 वर्षीय व्यक्ति पलवीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। इस मामले में और भी आरोपी शामिल है। पुलिस ने पंजाब में पुलिस टीमें रवाना की है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा।